ग्लोबल एजुकेशन सिनेरियो में सियोल ने लंदन को पछाड़कर नंबर वन
लंदन। दुनिया में पढ़ाई के बेस्ट शहरों की साल 2026 की क्यूएस रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन पर कायम लंदन को सियोल ने पछाड़ दिया है। लंदन पिछले छह साल से टॉप पर बना हुआ था। लेकिन इस साल यह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस साल की लिस्ट में दक्षिण कोरिया का सियोल शहर पहले नंबर पर पहुंच गया है। दूसरे पायदान पर जापान का टोक्यो शहर है।
साल 2026 की क्यूएस रैंकिंग की इस ताजा रैंकिंग में भारत के चार शहरों ने टॉप 130 में जगह बनाई है। ये शहर हैं- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई। राजधानी दिल्ली को पढ़ाई के लिहाज से दुनिया का सबसे किफायती शहर चुना गया है।
इस साल की रैंकिंग ग्लोबल एजुकेशन सिनेरियो में बड़े बदलाव का संकेत है जिसमें सियोल ने लंदन को पछाड़कर नंबर वन शहर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसे उच्च शिक्षा के लिहाज से दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर नामित किया गया है।

म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा