उमरिया: किशोरी की आत्महत्या से सनसनी, ममेरा भाई निकला मानसिक उत्पीड़न का जिम्मेदार
उमरिया। उमरिया में पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में बीते दिनों 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतका को उसका ममेरा भाई लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी रामनिवास पिता बाबूराम, निवासी शहडोल को गिरफ्तार कर लिया है। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में कई संदेहास्पद बातें सामने आईं। इसके आधार पर जब गहन जांच की गई, तो मृतका के ममेरे भाई रामनिवास की भूमिका उजागर हुई।
पूछताछ में आरोपी रामनिवास ने कबूल किया कि वह किशोरी को बार-बार फोन करता था, अनुचित दबाव बनाता और मानसिक रूप से परेशान करता था। इसी प्रताड़ना से त्रस्त होकर किशोरी ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले को ठोस रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन भी अब खुलकर बयान दे रहे हैं, जिससे जांच को मजबूती मिल रही है

DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल