बालाघाट: खेत के पास बने तालाब में गिरा बच्चा, नहीं बचा पाया जीवन
बालाघाट। बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र के चनई गांव में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत में बने छोटे तालाब (लघु जलाशय) में एक साल का मासूम टिकेश खेलते-खेलते डूब गया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ खेत गया था, लेकिन खेलते-खेलते नजरों से ओझल हो गया। जब परिजनों को लंबे समय तक वह दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई।
तलाश के दौरान तालाब किनारे टिकेश का छाता और पैरों के निशान मिले, जिससे परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में खोजबीन शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया। मासूम टिकेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मां की चीखों और पिता की चुप्पी ने हर किसी को भावुक कर दिया। जिसने भी मासूम का निर्जीव शरीर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि खेत में सिंचाई के लिए बनाया गया तालाब महज 3 से 4 फीट गहरा था। लेकिन उसके चारों ओर न तो कोई बाड़ थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। सुरक्षा उपायों के अभाव में यह हादसा हुआ। ग्रामीणों और गांव के बुजुर्गों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों और गांवों में मौजूद छोटे जलाशयों के चारों ओर सुरक्षा घेरे, चेतावनी बोर्ड और बाड़बंदी की व्यवस्था की जाए। इससे पहले भी जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले