आज नहीं जागे, तो कल आपकी बारी, मुस्लिम देशों की चुप्पी पर पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने चेताया
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने ईरान में अमरीकी हमलों पर मुस्लिम देशों की चुप्पी पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने मुस्लिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे आज खड़े नहीं हुए, तो आने वाले वक्त में उन्हें भी इसी तरह से परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ईरान की जिद की तारीफ करते हुए कहा कि ईरान कभी नहीं झुकेगा। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे इस बात पर निराशा है कि ईरान पर किए गए हमले को लेकर पूरी मुस्लिम दुनिया चुप है। आज ईरान इन हमलों का सामना कर रहा है, अगर इस पर भी मुस्लिम देश नहीं जागे तो कल अमरीका उनके लिए आएगा, अगर वह चुप रहे तो यह मानकर चलिए कि वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
फारुख अब्दुल्ला ने ईरान की जिद की तारीफ करते हुए कहा कि अमरीका हमलों के बाद भी ईरान अपनी महत्त्वाकांक्षा को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि इन हमलों से ईरान अपनी महत्त्वाकांक्षा को छोड़ देगा, तो वह बहुत बड़े भ्रम में है। ईरान कर्बला को याद करता है और सोचता है कि यह दूसरा कर्बला है। उनकी गर्दनें कट जाएंगी, लेकिन वे झुकेंगे नहीं। अमरीका और इजरायल का लंबे समय से मानना है कि वे ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि वे ईरान को अपनी महत्त्वाकांक्षा छोडऩे के लिए मजबूर कर सकते हैं, तो वे गलतफहमी में हैं।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान