हेडिंग्ले की पिच करेगी खेला? पहली पारी में बनेंगे कितने रन?
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद पहली बार मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।
जहां टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के पास हैं, तो वहीं, इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक के पास हैं। बता दें कि सीरीज का पहला मैच 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाना है। इससे पहले हेडिंग्ले टेस्ट की पिच को लेकर एक क्यूरेटर ने बड़ा बयान दिया हैं।
कैसा खेलेगी पिच?
दरअसल, हेडिंग्ले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले पिच को लेकर पिच क्यूरेटर ने एक बयान दिया है। उन्होंने 16 जून को पिच की स्थिति पर बड़ी बात कही। मुख्य क्यूरेटर ने कहा कि वह खेल में बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा संतुलन चाहते हैं।
रेवस्पोर्ट्ज के साथ एक इंटरव्यू में पिच क्यूरेटर रॉबिन्सन ने कहा कि वह चाहते हैं कि मैच पूरे 5 दिन का चले और पिछले WTC चक्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैचों की तरह तीन दिन में खत्म ना हो।
क्यूरेटर ने आगे कहा कि हेडिंग्ले पिच में सीम और उछाल के इतिहास के बावजूद वह उम्मीद करते हैं कि टेस्ट मैच में जो भी टीम पहले बैटिंग करेगी वह 300 रन का कुल स्कोर बनाएगी। उन्होंने साथ ही कहा, - ''मुझे लगता है कि अगर पहली पारी में 300 रन बना लिए जाएं तो वह अच्छा होगा। ये भी हो सकता है उसके बाद दो पारियों में ज्यादा स्कोर दिखें। देखते है कैसा होता है। मुझे लगता है कि दोनों के लिए बैट और गेंद के लिए ये अच्छा रहेगा। आदर्श रूप से गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलेगी और फिर खेल आगे बढ़ने के साथ यह सपाट हो जाएगा। तापमान 27-28 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं, जो कि वहां काफी गर्म होगा। इसलिए शुरुआत में थोड़ी नमी छोड़ना अच्छा है और देखें कि यह कैसे चलता है। घास को छोटा किया जाएगा।"

Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
ओडिशा में आया भूकंप, छत्तीसगढ़ तक महसूस हुआ असर
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार