अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बीच Celina Jaitley को याद आया ब्रेकअप मोमेंट
नई दिल्ली। 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद में उड़ान भरने के चंद सेकंड्स में क्रैश हो गई। प्लान में सवार 242 में से 241 लोगों की जान चली गई। इस दुखद हादसे के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई। अब एक और एक्ट्रेस ने विमान हादसे के साथ-साथ एअर इंडिया के क्रू मेंबर्स के साथ अपना अनुभव शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने एक हालिया पोस्ट के जरिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि कैसे एक बार उनके दर्द में एअर इंडिया की एक क्रू मेंबर उनका सहारा बनी थीं।
13 जून को सेलिना जेटली ने एक फ्लाइट से अपनी फोटो शेयर करते हुए एतिहाद एयरवेज से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे ट्रेवलिंग के दौरान एक एयरहोस्टेस ने उनके ऊपर ड्रिंक की पूरी ट्रे गिरा दी थी और वह पूरी गीली हो गई थीं। मगर उन्होंने अपनी मां के सिखाई बात को याद करते हुए गुस्से पर कंट्रोल किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब कोई ट्रेजेडी होती है तो यह भेदभाव नहीं करती है कि वह इकोनॉमी, बिजनेस या फर्स्ट क्लास का इंसान है।
विमान हादसे पर बोलीं सेलिना
सेलिना ने कहा, "इसने मुझे याद दिलाया जब कोई विमान हवा में होता है तो ट्रेजडी बिना किसी भेदभाव के आती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इकोनॉमी के हैं या बिजनेस या फर्स्ट क्लास के। हम सभी एक ही आसमान में हैं, एक ही उम्मीद और एक ही नाजुकता से बंधे हुए हैं। कभी-कभी, हम अपने विशेषाधिकारों को एक बैज की तरह पहनते हैं, यह भूल जाते हैं कि करुणा ही एकमात्र सीट है जो वाकई मायने रखती है।"
प्लेन क्रैश से टूटीं एक्ट्रेस
नो एंट्री एक्ट्रेस ने आगे कहा, "कल एअर इंडिया की दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया। मेरा दिल उन लोगों के लिए दुखी है जो अपनी जान गंवा चुके हैं, उनके प्रियजनों के लिए और उन क्रू के लिए जो 35,000 फीट की ऊंचाई पर हर दिन अपना बेस्ट देते हैं।" उन्होंने बताया कि वह एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स ने उनके साथ हमेशा से ही बहुत अच्छे से बिहेव किया है। एक बार वह अपने ट्विन बच्चों के साथ अकेले सफर कर रही थीं, तब भी एक क्रू मेंबर उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की।
19 की उम्र में टूट गया था दिल
एक किस्सा याद करते हुए सेलिना ने कहा, "सिर्फ 19 साल की उम्र में अकेले जमैका से न्यूयॉर्क ट्रेवल कर रही थी। दिल टूटा हुआ था। JFK में एक शख्स ने मुझे छोड़ दिया था जिससे मैं बहुत प्यार करती थी। वह एअर इंडिया की एक बूढ़ी फ्लाइट अटेंडेंट थीं जिन्होंने मेरा हाथ थामे रखा और मैं मुंबई तक पूरे रास्ते रोती रही। मैं इसे कभी नहीं भूल पाई।" सेलिना ने क्रू मेंबर्स का हौंसला बढ़ाया और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा