राजा मर्डर केस: सभी 5 आरोपी 8 दिन की रिमांड पर, सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं
Raja murder case – राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी सहित सभी 5 आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया है। बुधवार को आरोपियों को शिलॉन्ग में करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया था। 8 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के साथ ही सोनम की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं। अब मेघालय पुलिस जहां उससे सख्ती से पूछताछ कर सकेगी वहीं सीन रीक्रिएशन भी कराएगी। सोनम का सभी आरोपियों से आमना-सामना भी कराया जा सकता है। इधर इंदौर में भी दिनभर हलचल होती रही। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने राजा रघुवंशी के घर पहुंचीं। इससे पहले सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी राजा की मां उमा से मिला और गले लगकर दोनों फूट-फूटकर रोए। बाद में गोविंद ने कहा कि सोनम ने भयंकर अपराध किया है, उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।
मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा समेत 5 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इन्हें शिलॉन्ग लाकर 11 जून को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी सहित सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया।
बता दें कि इंदौर के राजा रघुवंशी की सोनम से 11 मई को शादी हुई थी। 20 मई को नवदंपत्ति हनीमून मनाने रवाना हुए लेकिन शिलांग में 23 मई को गायब हो गए। 2 जून को राजा रघुवंशी की क्षत विक्षत लाश मिली। इसके बाद पुलिस जांच में तेजी आई और 9 जून को गाजीपुर में सोनम के सरेेंडर के साथ ही मेघालय पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
प्लान बी के तहत 23 मई को उसका मर्डर किया
शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम का कहना है कि सोनम अपने पति राजा के साथ 22 मई को शिलॉन्ग पहुंच गई थी। इसी दिन राजा को मारने का प्लान था लेकिन बाद में प्लान बी के तहत 23 मई को उसका मर्डर किया गया। जांच में जुटे एक अधिकारी का कहना है कि सोनम रघुवंशी ने शादी से पहले ही राजा को कामाख्या मंदिर जाने के लिए दबाव डाला था।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप