देवर Abhishek Malhan को भी टक्कर देती हैं Ruchika Rathore, जानिए कौन हैं Triggered Insaan की पत्नी
नई दिल्ली। अभिषेक मल्हान के घर एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही है। पहले उन्होंने बैटलग्राउंड का सीजन 1 जीता और अब उनके घर शहनाई बजी। फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Youtuber फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बड़े भाई निश्चय मल्हान से 9 जून को शादी हुई।
उनकी शादी रुचिका राठौर से हुई। निश्चय और रुचिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है। निश्चय मल्हान एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी रुचिका राठौर कौन हैं, क्या करती हैं और किस वजह से देवर फुकरा इंसान की तरह इतनी फेमस हैं, चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी हर एक डिटेल इस आर्टिकल में:
कौन हैं निश्चय मल्हान की पत्नी रुचिका राठौर?
निश्चय मल्हान और रुचिका ने हिमाचल प्रदेश के ITC होटल, तवलीन में शादी की। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। अपने फेवरेट यूट्यूबर को फैंस शादी की शुभकामनाएं तो दे ही रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ये जानने के लिए भी बेताब हैं कि आखिर रुचिका राठौर करती क्या हैं, इस सवाल का जवाब भी अब हम आपको देने जा रहे हैं।
रुचिका राठौर पति ट्रिगर इंसान की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, लेकिन इसी के साथ-साथ वह वीडियो एडिटर भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े व्लॉग्स और कंटेंट पोस्ट करती हैं। 1999 में उत्तर प्रदेश में जन्मीं रुचिका इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्हें टोटल 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
कैसे हुई थी निश्चय और रुचिका की मुलाकात?
उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वालीं रुचिका पिछले काफी सालों से दिल्ली में हैं, उन्होंने अपना कॉलेज वहीं से किया है। दोनों की मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दौरान हुई थी, जहां उनकी दोस्ती हुई और दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया। खास बात ये है कि रुचिका राठौर अभिषेक मल्हान और निश्चय की मां डिंपल मल्हान का यूट्यूब चैनल भी संभालती थीं। दोनों ने साल 2024 में सगाई कर ली थी।
आपको बता दें कि अभिषेक मल्हान भले ही बिग बॉस में आने के बाद फेमस हुए हों, लेकिन उनके भाई निश्चय बिना लाइमलाइट में रहे भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर ट्रिगर इंसान के 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा प्रशंसकों की लिस्ट हैं। रुचिका राठौर भी काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं, जिसकी एक झलक आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं।

नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?