अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगेगा FRS सिस्टम, चेहरा पहचानते ही अलर्ट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग पर तीर्थयात्रियों पर किसी भी आतंकवादी हमले को रोकने के लिए चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) लगाई है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस प्रणाली में एक विशेषता है जो किसी भी संग्दिध व्यक्ति के निगरानी कैमरे की नजर में आने पर सुरक्षा बलों को वास्तविक समय में सचेत कर देती है. अमरनाथ यात्रा की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय और संग्दिध आतंकवादियों की तस्वीरें इस प्रणाली में डाली गई हैं.
अधिकारी ने कहा कि जिन आतंकवादियों की तस्वीरें उपलब्ध कराई गई है यदि उनसे मेल खाता कोई संग्दिध व्यक्ति फ्रेम में आएगा, सुरक्षा बलों की निगरानी केंद्र पर हूटर बजने लगेगा, ताकि खतरे को खत्म करने के लिए वास्तविक समय में कदम उठाए जा सकें.
तीन लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
एफआरएस डिजिटल फोटोग्राफ या वीडियो से चेहरे की विशेषताओं का विश्लेषण करके तथा डाटाबेस में मिलान ढूंढकर किसी व्यक्ति की पहचान करता है. इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करना जरूरी
अधिकारी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पहले भी आतंकवादियों के निशाने पर रही है. इस यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करना जरूरी हो गया है, क्योंकि हर वर्ष लाखों तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन के लिए आते हैं. दरअसल अप्रैल के आखिर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर संशय लग रहा था. लेकिन आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बड़े पलटवार और सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त के बाद तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.
3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
बता दें कि इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. इसके लिए 331,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा खुद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कर रहे हैं. उन्होंने बोर्ड से परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए सुविधाओं, आवास और सेवाओं को बढ़ाने को लेकर भी बात की है.

मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव