भारतीय बाजार में एक्सयूवी 9ई और बीई 6 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
नई दिल्ली । स्वदेशी कंपनी महिंद्रा की दो प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी, एक्सयूवी 9ई और बीई 6 को भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक इन कारों की 10,000 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है।
यह आंकड़ा दर्शाता है कि औसतन हर 10 मिनट में इन एसयूवी की एक यूनिट बेची जा रही है। महिंद्रा ने इनकी डिलीवरी 20 मार्च 2025 से शुरू की थी और शुरुआती दौर में पूरी तरह से लोडेड पैक थ्री वर्जन पर ध्यान केंद्रित किया गया था। एक्सयूवी 9ई की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है, खासकर इसके रेंज-टॉपिंग पैक थ्री वेरिएंट की। लॉन्च के दिन ही इन इलेक्ट्रिक कारों को 30,179 बुकिंग मिली थीं, जो इस सेगमेंट में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने दोनों मॉडलों का उत्पादन तेज कर दिया है। महिंद्रा एक्सयूवी 9ई की लंबाई 4789 मिमी, चौड़ाई 1907 मिमी, ऊंचाई 1694 मिमी और व्हीलबेस 2775 मिमी है।
इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंट ट्रंक यानी फ्रंक दिया गया है। यह दो बैटरी विकल्पों में आती है – 59 केडब्ल्यूएच और 79केडब्ल्यूएच। 59केडब्ल्यूएच वैरिएंट में 231 हॉर्सपावर की मोटर है जो 542 किमी की रेंज देती है, जबकि 79 केडब्ल्यूएच वैरिएंट में 286 हॉर्सपावर की मोटर है और इसकी रेंज 656 किमी है। दोनों मॉडल फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हैं और 20 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकते हैं।

प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश