छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दी, लेकिन इसका खास असर अब देखने को नहीं मिल रहा है। मानसूनी सिस्टम कमजोर हो गया है। सप्ताहभर से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बस्तर में ठहर हुआ है। अब प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप के साथ उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है।
आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो जगहों पर खासकर दक्षिण भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि के साथ वज्रपात और हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।
मौसमी सिस्टम के कमजोर होने से मानसून आगे बढ़ नहीं पा रहा है। बस्तर से मानसून आगे बढ़ने में कुछ दिनों इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो जगह पर बारिश हुई है। दरभा, महासमुंद में 2, मनोरा, कोटाडोल और सोनहत में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा