इंद्रावती टाइगर रिजर्व में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली ढेर; हथियार बरामद
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. इस गोलीबारी में एक नक्सली ढेर हुआ है. मौके से पुलिस ने ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं. इलाके में अब भी मुठभेड़ जारी है. माना जा रहा है यहां जवानों को बड़ी सफलता मिल सकती है.
सूचना पर निकली थी फोर्स
दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसमें कई नक्सली ढेर हो रहे हैं. एक बार फिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद जिले से पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. यहां जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. दोनो ओर से गोलीबारी चल रही है.
एक नक्सली ढेर
बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है. मौके से ऑटोमेटिक हथियार भी जवानों ने बरामद किए हैं. इलाके में अब भी पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है. माना जा रहा है कि और भी नक्सली इस गोलीबारी में मारे जा सकते हैं.

शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
धूप में निकलने से पहले बच्चों को लगाएं सनस्क्रीन; यूवी किरणों के खतरे से ऐसे करें बचाव।