उत्तर विधायक ने दो सामुदायिक भवनों के निर्माण का किया भूमिपूजन
रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी विधायक पुरंदर मिश्रा ने दो नए सामुदायिक भवनों और एक रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पहला कार्यक्रम जोन 3 के अंतर्गत खम्हारडीह थाना के पास वार्ड क्रमांक 31 में आयोजित हुआ, जहां महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की मौसी माता गुण्डीचा के आवास प्रतीक स्वरूप सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। विधायक निधि से 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन का भूमिपूजन श्री मिश्रा ने नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद पुष्पा रोहित साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की सतत निगरानी कर इसे दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाए ताकि 2026 की रथ यात्रा से पहले यह भवन श्रद्धालुओं के उपयोग में आ सके। इसी क्रम में श्री मिश्रा ने वृंदावन कॉलोनी में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्री मिश्रा के गुरु पंडित छगन लाल तिवारी ने इस धार्मिक प्रतीकात्मक स्थल के निर्माण पर प्रसन्नता जताई और विधायक के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से श्री मिश्रा जनसेवा में सदैव अग्रणी रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी रमेश जायसवाल, सुशील मोडेस्टस, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित साहू ने किया और आभार प्रदर्शन रमेश जायसवाल ने किया।

साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष