BJP की कड़ी कार्रवाई: कर्नाटक के दो विधायक 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
कर्नाटक में बीजेपी केंद्रीय अनुशासन समिति ने दो विधायकों पर बड़ी कार्रवाई की है। समिति ने विधायक एसटी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला “पार्टी अनुशासन के बार-बार उल्लंघन” के मद्देनजर लिया है। कर्नाटक BJP अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लंबी चर्चा के बाद लिया गया। दोनों विधायकों को सुधार के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने चेतावनियों को नजरअंदाज किया।
नोटिस के जवाब को पाया असंतोषजनक
केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने 25 मार्च 2025 को जारी शो-कॉज नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाया, जिसके बाद निष्कासन का फैसला लिया गया।
निष्कासित करने पर क्या बोले शिवराम हेब्बार
विधायक शिवराम हेब्बार ने कहा कि उन्होंने हमेशा राजनीति से ऊपर अपने निर्वाचन क्षेत्र और अपने लोगों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे समर्थकों को कोई संदेह नहीं है। उन्हें लगता है हमारे नेता ने अच्छे समय और चुनौतियों दोनों में हमारा साथ दिया है। जब विकास की बात आती है तो वे कभी पीछे नहीं हटे हैं और न ही कभी पीछे हटेंगे।
राजनीतिक निर्णय जल्दी नहीं लिए जाते-हेब्बार
वहीं आगे की राजनीति पर हेब्बार ने कहा कि राजनीतिक निर्णय रातों-रात नहीं लिए जाते। राजनीति के लिए समय, विचार और हमारे समर्थकों की भागीदारी की आवश्यकता होती है।
सही समय पर लेंगे निर्णय
विधायक हेब्बार ने कहा कि वह कोई भी राजनीतिक निर्णय “सही समय पर और सही तरीके से” लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बताना मेरा काम नहीं है कि चीजें इस तरह क्यों हुईं। यह जिम्मेदारी भाजपा की है। उनके कार्य उनके निर्णयों को दर्शाते हैं। मैं केवल वही बोलूंगा जो मुझे सही और सत्य लगता है।
डिप्टी सीएम ने कसा तंज
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने BJP की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने गंभीर आरोपों वाले अन्य नेताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया, जबकि सोमशेखर और हेब्बर को निशाना बनाया गया।
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में की थी वोटिंग
बता दें कि सोमशेखर ने फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की थी। हेब्बर ने इस चुनाव में वोटिंग से दूरी बनाई थी।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी