इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी और पत्नी शिलांग ट्रिप से लापता, पुलिस जुटी तलाश में
इंदौर: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए हुए थे, जहां से दोनों गायब हो गए. उनके परिजनों ने पुलिस में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ़ने की मांग की है. दरअसल राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ शिलांग गए थे. वहां पहुंचे के बाद उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह शिलांग के अलग-अलग जगहों पर घूम रहे हैं. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उनका फोन बंद हो गया.
इसके बाद परिजन लगातार राजा और सोनम को फोन लगाते रहे. लेकिन किसी उनका फोन नहीं उठाया. उन्हें ढूंढने के लिए परिजन शिलांग पहुंचे और गूगल मेप के जरिए जिस जगह से उन्होंने एक्टिवा किराए पर ली थी. उस व्यक्ति तक परिजन पहुंचे. इस दौरान उस शख्स ने जानकारी दी कि राजा और सोनम शिलांग से ही कुछ दूरी पर मौजूद एक पर्यटक स्थल पर गए हुए थे, जहां पर उनकी एक्टिवा अस्त व्यस्त तरीके से पड़ी मिली और कपल गायब है. इसके बाद पति के परिजन शिलांग पुलिस थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
शिलांग भेजी गई पुलिस की एक टीम
मामले में पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही परिजनों ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को भी मामले की जानकारी दी. पूरे मामले में इंदौर पुलिस ने भी शिलांग पुलिस से संपर्क किया और इंदौर पुलिस ने कपल को तलाशने के लिए एक टीम शिलांग भेजी. इस मामले में लगातार शिलांग पुलिस से इंदौर पुलिस संपर्क में बनी हुई है और कपल को खोजने की कोशिश कर रही है.
पहले भी गायब हो चुके हैं कपल्स
जांच पड़ताल के बीच कपल के परिजनों को जानकारी मिली की जिस जगह पर राजा और सोनम घूमने के लिए गए थे. वहां पर और कपल्स के साथ भी इस तरह की घटना घटित हो चुकी है. फिलहाल कपल के परिजनों ने मध्य प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढ लिया जाए. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह भी मध्य प्रदेश की बेटी और बेटा ही हैं.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा