तेजस्वी यादव के घर खुशखबरी: लालू यादव बने दादा, ममता बनर्जी बधाई देने पहुंचीं अस्पताल
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दादा बन गए हैं. उनके छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें और तेजस्वी यादव को बधाई दी. उन्होंने कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर यादव परिवार से मुलाकात भी की. उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद. आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई. मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई."
मैंने मिलने का किया था वादा
सीएम बनर्जी ने आगे कहा, "मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी. मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने गई, मेरे दिल में स्नेह और आशीर्वाद है. यह नन्हा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने."
तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता
बिहार के दिग्गज नेता लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री ने आज मंगलवार (27 मई, 2025) सुबह बेटे को जन्म दिया. उनका पहला बच्चा, बेटी कात्यायनी का जन्म 2023 में हुआ था. तेजस्वी यादव ने आज सुबह एक ऑनलाइन पोस्ट में जानकारी दी थी कि नन्हे बेटे का आगमन हुआ है. उन्होंने अस्पताल से अपनी और बच्चे की एक तस्वीर शेयर की थी. उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, परिवार के आंगन में 'बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी' का आगमन हुआ है.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा