बारिश बनी विलेन? आईपीएल क्वालिफायर पर संकट के बादल
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 29 और 30 मई को यहां के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले प्लेऑफ मुकाबलों में बारिश बाधा बन सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल के अनुसार 29 और 30 मई को यहां बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम भी चंडीगण के बेहद करीब है। और इसी कारण आईपीएल प्रबंधन की चिन्ताएं बढ़ गयी हैं। वहीं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) का कहना है कि उसने दोनो ही दिनों की तैयारी की है। अब देखना होगा कि बारिश कितनी होती है। साथ ही कहा कि कम बारिश होने पर मैच खेले जा सकेंगे। क्वलीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में 20 और 30 मई को होने हैं हालांकि, इनमें कौन सी टीमें उतरेंगी , ये अभी तय नहीं हुआ है।
पीसीए ने कहा है कि 29 और 30 मई को होने वाले मैच की पूरी तैयारी है। साथ ही कहा कि दौरान अगर कुछ देर बारिश होकर रुक जाती है, तो मैच फिर से करवाया जा सकता है हालांकि ज्यादा बारिश होने पर खेल संभव नहीं होगा। पीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि स्टेडियम में मॉडर्न हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम लगा है। इस सिस्टम से बारिश के बाद 25-30 मिनट के अंदर मैदान से पानी तेजी से निकल जजाता है। हेरिंगबोन सिस्टम में आम तौर पर एक प्रमुख पाइप होता है, जो ढलान के साथ कई छोटे पाइपों से जुड़ा होता है, जिससे मैदान का पानी तेजी से घटता है। इससे उम्मीद है कि हल्की बारिश के बाद भी मैच पूरे हो सकेंगे।
क्वालिफायर-1 राउंड में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा। इसके लिए उसे 30 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में खेलना होगा। यदि टीम यहां जीत जाती है तो फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, नहीं तो वह तीसरे नंबर पर रहेगी।
आईपीएल के आयोजक बारिश की आशंका होने के कारण मैच को किसी दूसरे स्टेडियम में मैच शिफ्ट कर सकते हैं पर अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है। वहीं अगर मैच के पहले या बीच में बारिश हुई तो मैच रुकने के साथ कम ओवरों का हो सकता है। बारिश लगातार जारी रही तो फिर मैच रद्द भी किया जा सकता है।अगर मैच रद्द हुए तो यह मुकाबले दोबारा खेले जा सकते हैं पर लीग मैचों में ऐसा नहीं हुआ।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा