11 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला – ‘अच्छे दिन’ अब सिर्फ एक डरावनी कहानी
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि अच्छे दिन का वादा एक डरावना सपना बनकर रह गया है। खरगे ने किसानों, महिलाओं, रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 26 मई 2014, 11 वर्षों में मोदी सरकार के सभी बड़े-बड़े वादे खोखले साबित हुए हैं। मोदी सरकार ने देश को तबाह कर दिया है कि अच्छे दिन की बात अब डरावना सपना बन गई है। युवाओं से दो करोड़ नौकरियां सालाना का वादा किया गया था, लेकिन करोड़ों नौकरियां गायब हो गईं। खरगे ने लिखा कि किसानों की आय दोगना करने का वादा किया गया था, आय तो दोगुनी हुई नहीं ऊपर से उन्हें रबर की गोलियां खानी पड़ीं। महिलाओं के आरक्षण पर शर्तें लागू कर दी गई है और महिला सुरक्षा तार-तार है। पिछड़े वर्गों पर अत्याचार हो रहा है और उनकी हिस्सेदारी भी कहीं खो गई है।

‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
अनधिकृत प्रवेश का आरोप, बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ी चिंता
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
भीषण आग की चपेट में 300MW यूनिट, उत्पादन ठप
आम आदमी पर बोझ बढ़ा, LPG सिलेंडर के दाम आसमान पर
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना