प्रकाश तरुण पुष्कर अब खेल विभाग के अधीन होगा : मंत्री सारंग
भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की है कि प्रकाश तरण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे जल्दी ही इसे खेल विभाग में शामिल कर स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत करेंगे। मंत्री सारंग रविवार को भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर में पहले से काम कर रहे कर्मचारी पूर्ववत काम करते रहेंगे।
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर का संचालन अभी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है, जल्द ही प्रकाश तरुण पुष्कर को खेल विभाग में शामिल किया जाएगा। यहां जल्द ही एक व्यापक सुव्यवस्थित स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत की जाएगी। मंत्री सारंग ने कहा कि इस स्वीमिंग अकादमी में देश के बड़े प्रशिक्षक रखने के प्रयास होंगे।
स्वीमिंग ऐसा खेल है जिसमें मध्यप्रदेश का अभी कोई स्थान नहीं है। मंत्री सारंग ने कहा कि खेल विभाग के अधीन प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। अब प्रदेश स्वीमिंग में भी उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अकादमी की स्थापना से मध्यप्रदेश के होनहार प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रदेश में तैराकी के लिए एक उपयुक्त स्थान शहर के बीचो-बीच मिल जाएगा, इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता