पन्ना टाइगर रिजर्व में मौत का सिलसिला जारी, शुक्रवार को फिर एक तेंदुए की संदिग्ध मौत
पन्ना : वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को फिर पन्ना टाइगर रिजर्व में एक नर तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पन्ना टाइगर रिजर्व की हिनौता दक्षिण बीट में नर तेंदुए का शव मिला है. पिछले एक महीने में एक मादा तेंदुआ और भालू के शव पन्ना टाइगर रिजर्व में मिल चुके हैं.
हिनौता बीट में तेंदुए की संदिग्ध मौत
पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया, '' पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र हिनौता की बीट दक्षिण हिनौता के कक्ष क्रमांक 537 में गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है. वन अपराध प्रकरण क्रमांक 585/22 दर्ज कर मृत तेंदुए के आसपास डॉग स्कॉड बुलाकर सर्चिंग कराई गई, जिसमें फिलहाल किसी आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं पाए गए. मृत तेंदुए का पोस्टमॉर्टम वन प्राणी अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया, और फिर तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया.''
पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही मौतें
बता दें कि पिछले एक महीने में मादा तेंदुआ और एक भालू की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वहीं अब नर तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है, पूर्व में मादा तेंदुए और भालू के की मौत का मामला प्रथम दृष्टया बीमारी से बताया जा रहा था पर पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर के सैंपल को लैब में शोध के लिए भेजा गया था और अब नर तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वन्य जीवों की संदिग्ध मौत की सही वजह सामने आ सकेगी.

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान