एमपी बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी या जिनका परीक्षा परिणाम खराब आया उनके लिए दूसरी परीक्षा का आयोज किया जाएगा। जिसकी फॉर्म भरने की तारिख 21 मई रखी गई थी, जिसे बोर्ड ने बढ़ा दिया है। अब इन परीक्षाओं के फॉर्म क्रमशः 25 और 31 मई तक भऱ पाएंगे।
यह है नई डेट
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र, यदि अंक सुधार कराना चाहते हैं, तो अब 25 मई 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।वहीं, जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे केवल उन विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिए 31 मई 2025 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन
छात्र mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें। यह फैसला उन छात्रों के लिए खासतौर पर राहत भरा है, जो किसी कारणवश पहली तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे या अब अंक सुधार की योजना बना रहे हैं। द्वितीय परीक्षा छात्रों को एक और अवसर देती है, जिससे वे वर्ष बर्बाद किए बिना आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें।

“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं