दिल्ली की उम्मीदों पर मुंबई ने फेरा पानी, प्लेऑफ में पहुंची
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
दिल्ली को मात देकर मुंबई ने प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं। 24 मई (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा जबकि 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी। ये दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र