प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश
रायपुर : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत खाला के कोरवा पारा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राही वितुल राम/ध्रुवा, शनिलाल/धुनधो तथा जलनी/धुनधो के आवासों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव बोरा ने कुछ आवासों में किचन प्लेटफार्म एवं विंडो (खिड़की) का निर्माण पर गंभीरता दिखाते हुए इन सुविधाओं को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बोरा ने सीईओ और तहसीलदार को निर्देशित किया कि शीघ्रता से किचन प्लेटफार्म और खिड़की निर्माण का कार्य पूरा किया जाए ताकि हितग्राहियों को आवास की पूर्ण सुविधा प्राप्त हो सके।
इस निरीक्षण के दौरान बोरा ने ग्रामवासियों से भी संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को सुना। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचेगा। ग्रामवासियों ने शासन और प्रशासन की इस सक्रियता के लिए आभार जताया।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट