मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दत्तक अभिकरण भवन का उद्घाटन, नन्हें बच्चों से की आत्मीय मुलाकात
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय राजनांदगांव के हीरामोती वार्ड में 36 लाख 66 हजार रुपए की लागत से विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में रह रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन पर प्यार एवं स्नेह लुटाया। इस दौरान श्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को खिलौने भेंट किए और उनका हालचाल पूछा।
श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर से राजनांदगांव जिले में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के संचालन एवं रख-रखाव व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, राज्य पर्यटन बोर्ड की अध्यक्ष नीलू शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट