कान में हो रहा है असहनीय दर्द? घरेलू नुस्खों से पाएं फौरन राहत
कान में दर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसका दर्द इतना भयंकर होता है कि आप असहज हो सकते हैं। कान दर्द से आपके सिर और दांतों में भी असहनीय दर्द हो सकता है। इस दर्द को झेलना बेहद मुश्किल भरा होता है। कान दर्द का कारण अंदर जमी गंदगी या फिर किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है।
सर्दी, चोट, कान में पानी चले जाना या फिर दूसरी वजह से भी कान दर्द की समस्या हो सकती है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक को परेशान कर सकता है। हालांकि तेज दर्द या लंबे समय तक दर्द बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है, लेकिन कई बार हल्के से मध्यम दर्द में घरेलू नुस्खे कारगीर साबित हो सकते हैं। आज हम आपको कान दर्द से राहत पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-
लहसुन वाला तेल
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये कान के इन्फेक्शन और दर्द में राहत दिलाने का काम करते हैं। 2 से 3 लहसुन की कलियों को सरसों के तेल में गर्म करके छान लें। ठंडा होने के बाद दो बूंद कान में डाल लें। इससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है।
तुलसी का रस
तुलसी की पत्तियां नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती हैं। आप इन पत्तियों काे पीसकर रस निकाल लें। 2 बूंद कान में डालें। इसे आप दिन में दो बार कर सकते हैं।
प्याज का रस
हम भारतीय घरों में प्याज का इस्तेमाल खूब होता है। इसमें सल्फर पाया जाता है जो किसी भी दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। कहते हैं कि प्याज के रस का एक दो बूंद कान में डालाें तो दर्द से तुरंत राहत मिलती है।
कान की सिंकाई
अगर कान में दर्द है तो आप सिंकाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सूती कपड़े काे गर्म करके भी सिंकाई कर सकते हैं। ये कान दर्द से राहत दिला सकता है। ध्यान रहे कि कपड़ा बहुत ज्यादा गर्म न हो।
ऑलिव ऑयल
वैसे तो ऑलिव ऑयल बहुत महंगा मिलता है, लेकिन इसके फायदे गजब के होते हैं। ये कान को मॉइश्चराइज करता है। कान के हल्के-फुल्के दर्द से भी राहत दिला सकता है। आप इसे गुनगुना करके दो से तीन बूंद कान में डाल सकते हैं।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान