‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की रिलीज डेट फाइनल, दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ उर्फ वीवन की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। हाल ही में मेकर्स ने वीवन का टीजर रिलीज किया था, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के चेहरे नहीं बल्कि उनके नाम जरूर जाहिर किए थे। वहीं आज रिलीज डेट के सामने आने से फैंस बेहद खुश हैं।
वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की रिलीज डेट
बाला जी मोशन पिक्चर्स ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इस पोस्ट के साथ पोस्टर वही पुराना है, लेकिन कैप्शन नया है। कैप्शन में लिखा- 'जंगल फुसफुसा रहा है। 15 मई, 2026 को बल का प्रदर्शन किया जाएगा! बड़े परदे पर रोमांच के लिए तैयार हो जाइए!' आगे फिल्म की स्टार कास्ट और बाकी जानकारी देते हुए लिखा है- 'अभिनीत सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया। फिल्म के निर्देशक अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा करेंगे।' यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। VVAN- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 15 मई, 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म का टीजर
हाल ही में एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बाला जी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर रिलीज किया था और कैप्शन में लिखा- 'भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित, वीवन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी सामने लाता है। आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। इस शक्तिशाली कथा के लिए — अपने आप में एक ताकत, जो पहले कभी नहीं देखी गई स्क्रीन पर कमान संभालने के लिए तैयार है।'
फिल्म की रिलीज पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
बॉलीवुड निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं फैंस ने भी कमेंट कर फिल्म के लिए अपनी राय दी है। एक फैन ने लिखा, 'इसके लिए 1 साल तक इंतजार करना पड़ेगा', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं', एक और फैन ने लिखा, 'हमें 1 साल इंतजार करना होगा, ठीक है आपके लिए कुछ भी', एक और फैन ने लिखा, 'इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस हॉरर फिल्म का और सिद्धार्थ और तमन्ना की केमिस्ट्री का इंतजार कर रहा हूं।'

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता