हुजूर में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी पकड़ाई
भोपाल: लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल के लालघाटी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। यहां पटवारी सुप्रिया जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह कार्रवाई मुबारकपुर निवासी किसान मोहम्मद असलम की शिकायत पर की गई, जिन्होंने अपनी 18 एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।
मोहम्मद असलम की जमीन हुजूर तहसील के ग्राम कालाखेड़ी के पटवारी हल्का 40 में है। उनकी जमीन पर पड़ोसी किसानों द्वारा कब्जे की समस्या थी, जिसके समाधान के लिए उन्होंने लोक सेवा केंद्र में सीमांकन के लिए आवेदन किया था। नायब तहसीलदार के आदेश पर पटवारी सुप्रिया जैन को सीमांकन का काम सौंपा गया था।
असलम का आरोप है कि सुप्रिया ने 18 एकड़ जमीन के सीमांकन के लिए 2 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 36 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। गरीब किसान असलम रिश्वत देने में असमर्थ था और उसने इसकी शिकायत 13 मई 2025 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर से की। शिकायत की जांच में सुप्रिया जैन द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। 14 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने सुप्रिया जैन को उसके निवास हिमांशु टॉवर लालघाटी के पार्किंग एरिया में मोहम्मद असलम से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सुप्रिया जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा