घर में फांसी लगाकर नाबालिग ने दी जान, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने चौहान का छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया तथा उन्हें बस्तर कला का प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गरीबों, किसानों और गांवों के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव एवं मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और मजबूत होगा।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित "मोर आवास मोर अधिकार" कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा भूमिपूजन कर आवास निर्माण प्रारंभ कर चुके हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान प्रदेश में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृहप्रवेश करेंगे।
इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की बहनों, लखपति बहनों को भी सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं