IPL 2025: 17 मई से फिर शुरू होगी लीग, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान
IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रोके गए IPL 2025 की फिर से शुरुआत 17 मई से हो रही है. पहला मैच बेंगलूर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. एक बड़ा सवाल ये था कि क्या ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स बचे हुए मैचों के लिए भारत लौटेंगे? क्योंकि 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाना है. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के व्यक्तिगत निर्णय में उनका समर्थन करेगा कि वे भारत लौटना चाहते हैं या नहीं." पंजाब किंग्स में अभी सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स हैं. पंजाब के साथ दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. उनका लौटना या ना लौटना टीम की जीत हार पर असर डाल सकता है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा, "टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी पर काम करेगा जो शेष आईपीएल मैचों में खेलना चुनते हैं. हम सुरक्षा व्यवस्था और संरक्षा के संबंध में आस्ट्रेलियाई सरकार और BCCI के साथ संपर्क बनाए हुए हैं." प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में अभी भी शामिल खिलाड़ियों में मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (DC), स्पेंसर जॉनसन (KKR), मिशेल मार्श (LSG), जोश हेजलवुड, टिम डेविड (RCB), मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट (PBKS) शामिल हैं. जोश हेजलवुड RCB के लिए खेलते हैं, लेकिन कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और उनका भारत लौटना मुश्किल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट हो जाएंगे. स्टार्क को लेकर भी खबर है कि वह वापस भारत नहीं लौटेंगे.
IPL 2025 बचे हुए मैचों का शेड्यूल
- 17 मई: RCB vs KKR (बेंगलुरु).
- 18 मई: RR vs PBKS (जयपुर).
- 18 मई: DC vs GT (दिल्ली).
- 19 मई: LSG vs SRH (लखनऊ) .
- 20 मई: CSK vs RR (दिल्ली).
- 21 मई: MI vs DC (मुंबई).
- 22 मई: GT vs LSG (अहमदाबाद) .
- 23 मई: RCB vs SRH (बेंगलुरु).
- 24 मई: PBKS vs DC (जयपुर).
- 25 मई: GT vs CSK (अहमदाबाद).
- 25 मई: SRH vs KKR (दिल्ली).
- 26 मई: PBKS vs MI (जयपुर).
- 27 मई: LSG vs RCB (लखनऊ).
IPL 2025 Playoffs मैचों का शेड्यूल
- 29 मई: क्वालीफायर 1 (वेन्यू तय नहीं).
- 30 मई: एलिमिनेटर (वेन्यू तय नहीं).
- 1 जून: क्वालीफायर 2 (वेन्यू तय नहीं).
- 3 जून: फाइनल (वेन्यू तय नहीं).

बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार