फ्यूजन फाइनैंस के शेयर में जोरदार उछाल, जानें राइट्स इश्यू का क्या रहा रिस्पॉन्स
वारबर्ग पिनकस समर्थित कंपनी फ्यूजन फाइनैंस की 800 करोड़ रुपये की राइट्स इश्यू की पेशकश सफलता के साथ पूरी हो जाने से इसके शेयरों में 8 फीसदी से अधिक की उछाल दर्ज हुई। फ्यूजन फाइनैंस के पूर्ण चुकता शेयर 8.4 फीसदी बढ़कर 165.5 रुपये पर बंद हुए जबकि आंशिक भुगतान वाले शेयर 10 फीसदी बढ़कर 96 रुपये पर बंद हुए।
इस कैलेंडर वर्ष में अब तक के सबसे बड़े सफल राइट्स इश्यू को 1.5 गुना बोली मिली। इसमें हनी रोज इन्वेस्टमेंट (वारबर्ग पिनकस से संबद्ध) और क्रिएशन इन्वेस्टमेंट्स फ्यूजन सहित मौजूदा शेयरधारकों की मजबूत सहभागिता देखी गई।
2 मई तक हनी रोज़ के पास कंपनी की 35.2 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि क्रिएशन इन्वेस्टमेंट्स के पास 16.83 फीसदी हिस्सेदारी थी। दोनों को प्रवर्तक के रूप में वर्गीकृत किया गया है। सार्वजनिक शेयरधारकों में एचडीएफसी म्युचुअल फंड और निप्पॉन एमएफ के पास क्रमश: 4.21 फीसदी और 3.97 फीसदी हिस्सेदारी थी।
माइक्रोफाइनैंस ऋणदाता ने 131 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 6.11 करोड़ आंशिक चुकता इक्विटी शेयर जारी किए। पात्र शेयरधारक हर 91 शेयर के लिए 55 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं और 50 फीसदी (65.5 रुपये प्रति शेयर) भुगतान पहले और बाकी राशि बाद में दे सकते हैं। आय से फ्यूजन फाइनैंस की बैलेंस शीट मजबूत होगी, जिससे वृद्धि के मौके बढ़ेंगे।
फ्यूजन फाइनैंस के प्रबंध निदेशक देवेश सचदेव ने कहा, अतिरिक्त पूंजी से हमारी बैलेंस शीट को मजबूत होगी जिससे हम उभरते अवसरों का लाभ उठा सकेंगे और सभी हितधारकों को स्थायी मूल्य प्रदान करते रहेंगे।
करीब 37 लाख ग्राहकों के साथ फ्यूजन फाइनैंस ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित और कम वंचित महिला उद्यमियों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। उसके पास 10,600 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) हैं और 22 राज्यों में 1,506 शाखाओं का नेटवर्क है।
इन्वेस्टेक ने अप्रैल में एक नोट में कहा था कि भारतीय माइक्रोफाइनैंस उद्योग के लिए सबसे बुरा समय समाप्त हो गया है और इस क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार और मजबूती की उम्मीद की जा सकती है।

बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार