अवैध रेत उत्खनन के मामले में चिंगरौद में हाईवा और माउंटेन मशीन जब्त
रायपुर : महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308) और एक चैन माउंटेन मशीन (टाटा हितैची) को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को ग्राम कोटवार, चिंगरौद की सुपुर्दगी में रखा गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले में कार्यरत खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध परिवहन पास के किसी भी प्रकार का उत्खनन, परिवहन या भंडारण कानूनन अपराध है। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है।

प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर