फर्जी पहचान के साथ रह रहे थे पाकिस्तानी, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को दो पाकिस्तानी नागरिकों को गलत जानकारी देकर मतदाता पहचान पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि कराची के रहने वाले अर्निश शेख (25) और इफ्तिखार शेख (29) के पास वैलिड पाकिस्तानी पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा हैं। फिलहाल, रायगढ़ जिले में अवैध विदेशियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इफ्तिखार और अर्निश याकूब शेख नामक शख्स के घर पर रुके हुए हैं।
पुलिस ने की जांच
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि अर्निश और इफ्तिखार ने संबंधित अधिकारियों को गलत जानकारी देकर धोखाधड़ी से मतदाता पहचान पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज हासिल किए थे। उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 199 (घोषणा में दिया गया झूठा बयान, जो कानून के तहत साक्ष्य के रूप में स्वीकार करने योग्य है), 200 (ऐसी घोषणा को झूठा जानते हुए भी उसे सच के रूप में इस्तेमाल करना), 419 (फ्रॉड करके धोखाधड़ी के लिए सजा), 467 (मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 34 के तहत अरेस्ट किया गया है।
फिलहाल, आगे की जांच जारी है और यह कार्रवाई उस दिन हुई, जिस दिन देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की 12 कैटेगरी के शॉर्ट टर्म वीजा होल्डर के लिए बाहर निकलने की टाइम लिमिट खत्म हो गई। कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद भारत सरकार ने कई कदम उठाने का ऐलान किया था, जिनमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना भी शामिल था।
विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान
एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में 2 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनके पास फर्जी मतदाता परिचय पत्र होने की जानकारी मिली।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं