वानखेड़े स्टेडियम पर अपने नाम से पेवेलियन बनने पर सम्मानित अनुभव कर रहा : रोहित
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके नाम पर कोई स्टैंड बनेगा। रोहित ने कहा कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) द्वारा वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन लेवल 3 का नाम बदलकर रोहित शर्मा स्टैंड करने के फैसले से वह गर्व और सम्मान का अनुभव कर रहे हैं। ये उनके लिए भावुक कर देने वाला क्षण है।
इस क्रिेकेटर ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब वह आजाद मैदान में अंडर-16 प्रशिक्षण के बाद मुंबई रणजी खिलाड़ियों को देखने जाते थे। उन्होंने कहा कि साल 2003-04 में, हम रणजी खिलाड़ियों को देखने ट्रैक पर जाते थे। तब से ही वानखेड़े से पुड़ी मेरी कई यादें हैं। स्टेडियम के पुनर्निर्माण के बाद हमने विश्व कप जीता। अब अपने नाम पर स्टैंड देखना अवास्तविक लगता है।
रोहित ने 2007 में भारतीय टीम की ओर से डेब्यू किया था। वह 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक 159 टी20आई, 273 एकदिवसीय और 67 टेस्ट मैच खेले हैं। पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कर दिया था। रोहित को 26 मई से शुरू होने जा रहे मुंबई टी20 लीग के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 2018 में शुरू हुई टी20 मुंबई लीग, एमसीए द्वारा आयोजित एक प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट है, जो युवा प्रतिभाओं के लिए मंच प्रदान करती है।

भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चयनित शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर जताई नाराजगी
तमिलनाडु में सियासी घमासान, छोटे दलों पर टिकी सरकार की किस्मत
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, कई डॉक्टरों की सेवा समाप्त