मारडूम थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिले शव, पुलिस ने शुरू की जांच
जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्यटन स्थल मेंडरी घूमर में मंगलवार की शाम को दो शव मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा एसडीओपी ने बताया कि पर्यटन स्थल में काफी सारी वाहन खड़े थे। लेकिन धीरे-धीरे सभी वाहन लेकर चालक वहां चले गए। लेकिन देर शाम तक एक बाइक को लेने के लिए कोई भी नही आया। जिसके बाद गांव के समिति ने इलाके में खोजबीन की। जिसके बाद समिति के लोगों ने पहाड़ से नदी में दो शवों को देखा आसपास के लोगों के साथ ही गांव के अन्य लोगों को पुलिस को इसकी जानकारी दी। 2 शव एक साथ देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बाइक के नंबर की जब जांच की तो बाइक करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनार की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल