राजगढ़ के सारंगपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला घोंट कर की हत्या। एक कान की सोने की झुमकी ले गए चोर। सिविल जज की नानी थी बुजुर्ग महिला।
राजगढ़ के सारंगपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला घोंट कर की हत्या। एक कान की सोने की झुमकी ले गए चोर। सिविल जज की नानी थी बुजुर्ग महिला।
राजगढ़//
राजगढ़ जिले के सारंगपुर में चोरों ने शुक्रवार रात्रि को घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। चोर बुजुर्ग महिला के एक कान की सोने की झुमकी भी ले गए बाकी आभूषण दूसरे कान की झुमकी , पायल सहित कमरे में रखे नगदी 50 हजार और अन्य आभूषण सुरक्षित मिले। कान के झुमकी छीनने के दौरान कान फट गया जिससे खून निकला खून भी सूख गया था। बुजुर्ग महिला रतलाम जिले के जावरा में पदस्थ सिविल जज शिवानी राठौर की नानी थी सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गई। महिला मकान में अकेली रहती थी उनके तीन पुत्र है जो इसी शहर में अलग रहते है । उनके सबसे छोटे पुत्र गोपाल राठौर ने बताया कि उनकी माता जी हमारे पैतृक मकान में अलग रहती थी । शनिवार सुबह सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा तत्काल मौके पर पहुंची।
और पुलिस जांच में जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 4 बजे सारंगपुर पहुंचे राजगढ़ पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने घटनास्थल पर 1 घंटे तक बारीकी से परीक्षण किया और जांच पड़ताल की आसपास के सीसीटीवी फुटज जप्त किए गए
सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा बताया कि शुक्रवार की रात्रि को घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सावित्री बाई राठौर उम्र 75 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी और महिला के कान में लगी सोने की झुमकी ले गए। झुमकी छीलने के दौरान महिला का कान भी फट गया जिसमें से खून निकला था वह भी सुख गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की घटना कितने घंटे पहले की है ।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला चोरी का तो नहीं लग रहा है । क्योंकि महिला के एक कान की झुमकी ले गए हे बाकी आभूषण , दूसरे कान की झुमकी और अन्य आभूषण एवं कमरे में रखे 50 हजार नगदी सहित अन्य आभूषण सुरक्षित पाए गए। जांच के लिए एफ एस एल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने सैंपल कलेक्ट किए। विशेष जांच दल घटना की छानबीन कर रहा है। बारीकी से जांच की जा रही है जांच में जो भी सच्चाई होगी सामने आएगी।
बोले पुलिस अधीक्षक
सारंगपुर में आज जो हत्या का मामला सामने आया है उसमें हमारे द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है। हर पहलू को देखकर सूक्ष्मता से जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही हत्यारों को पकड़कर मामले का खुलासा करेंगे।
आदित्य मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, राजगढ़।

रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर
ओवरवेट महिलाओं को क्यों रहता है फाइब्रॉइड का ज्यादा जोखिम?
Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया