चीतों की वापसी की ओर बड़ा कदम, 112 करोड़ की चीता परियोजना सक्रिय
भारत में चीतों के पुनर्वास कार्यक्रम के तहत बोत्सवाना से आठ चीते दो चरणों में लाए जाएंगे, जिनमें से पहले चार मई तक भारत पहुंचेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को भोपाल में आयोजित ‘प्रोजेक्ट चीता’ की समीक्षा बैठक में दी गई, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (NTCA) के अधिकारियों ने बताया कि भारत में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और केन्या से और भी चीते लाने की प्रक्रिया जारी है। बोत्सवाना से चार चीते मई तक लाए जाएंगे, इसके बाद शेष चार चीतों को भारत लाया जाएगा। साथ ही भारत और केन्या के बीच इस संबंध में एक समझौते पर सहमति बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक चीता परियोजना पर 112 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें से 67 प्रतिशत राशि मध्य प्रदेश में चीता पुनर्वास पर खर्च हुई है।
गांधी सागर अभयारण्य में होगा चीतों का पुनर्वास
चीता परियोजना के तहत अब चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में चरणबद्ध तरीके से बसाया जाएगा। यह अभयारण्य राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच एक अंतरराज्यीय चीता संरक्षण क्षेत्र स्थापित करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर अभयारण्य में “चीता मित्रों” को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि उनकी कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।
कूनो में 26 चीते, 14 भारत में जन्मे शावक
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में कुल 26 चीते हैं, जिनमें 16 खुले जंगल में और 10 एनक्लोजर (पुनर्वास केंद्र) में रखे गए हैं। इन चीतों पर 24 घंटे सैटेलाइट कॉलर ID से निगरानी की जा रही है। अब तक मादा चीताओं ज्वाला, आशा, गामिनी और वीरा ने शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कूनो में पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है।
चीता सफारी के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
राज्य सरकार ने कूनो में चीता सफारी शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। चूंकि वन क्षेत्र और इको-सेंसिटिव जोन में सफारी शुरू करने के लिए अनुमति अनिवार्य है, इसलिए इस पर अभी न्यायालय का निर्णय लंबित है। बता दें कि 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों (5 मादा, 3 नर) को कूनो में छोड़ा गया था, जो चीतों का पहली बार अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे।

वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ