छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, दिन में गर्मी तो शाम को बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच पांच दिनों तक गरज चमक के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में मध्य भागों में दिन का पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भागों में दो से तीन डिग्री और दक्षिण भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मेघ-गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज हवाएं चलाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां दिन का पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे काम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21.6 डिग्री रहा है।

सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा