अवैध ईंट भट्टों का खेल, बिना अनुमति धड़ल्ले से हो रहा संचालन सारंगपुर क्षेत्र में प्रदूषण बोर्ड सहित खनिज विभाग की अनदेखी
अवैध ईंट भट्टों का खेल, बिना अनुमति धड़ल्ले से हो रहा संचालन
सारंगपुर क्षेत्र में प्रदूषण बोर्ड सहित खनिज विभाग की अनदेखी
सारंगपुर
प्रशासनिक अनदेखी के चलते क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं। इन भट्टा संचालकों के पास न तो कोई लाइसेंस है और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र। इसके बावजूद भी भट्टों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कार्यवाही तो दूर जांच तक नहीं करवाई जा रहीं है। सूत्रों की माने तो कई लोग अपने खेतों के अलावा शासकीय भूमि में ईंटों का उपयोग खुद लेने की आड़ में ईंटें बनाकर अन्य लोगों को बेच रहे है। बता दे कि ईंट भट्टा संचालकों को खनिज विभाग से ईंट बनाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। साथ ही पर्यावरण विभाग की भी अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टों में शासकीय नियमों के पालन की अनदेखी की जा रहीं है।
बंजर हो रहे खेत, शासकीय भूमि को भी नुकसान :
जानकारों की माने तो ईंट भट्टा संचालित होने के बाद खेत बंजर हो जाता है। उस जमीन पर कोई फसल भी नहीं होती है। वहीं इनके द्वारा नदी व प्राकृतिक जल स्त्रोतों से भी बिना अनुमति व्यवसायिक उपयोग के पानी निकाला जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। जानकारी अनुसार पाडल्या रोड, आगर रोड, इंदौर नाका सहित विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्रामीण जंगलों की आड़ में भी अवैध ईट भट्टे का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। जिसकी प्रशासन को भनक तक नहीं है।
उचित कार्रवाई की जाएगी
मेरे संज्ञान में मामला अभी आया है, अगर बड़े पैमाने पर अवैध ईंट भट्टे का संचालन किया जा रहा है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
रोहित बम्होर, एसडीएम सारंगपुर

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज