मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय में हुआ तीन दिवसीय “ध्यान सत्र" संपन्न
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय (वल्लभ भवन) में तीन दिवसीय (12 से 14 अप्रैल) "ध्यान सत्र " का प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ।
हार्टफुलनेस टीम ने पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं मानसिक लाभ के लिए विभिन्न उपायों से अवगत कराया। यह भी बताया कि ध्यान को अपने जीवन का अमूल्य हिस्सा बनाएं, जिससे खुद भी स्वस्थ रहे एवं अपने परिवार को भी निरोगी रख सकें। इस दौरान हार्टफुलनेस टीम द्वारा विभिन्न ऑडियो-वीडियो विजुअल एवं प्रैक्टिकल सेशंस लिए गए। "ध्यान सत्र" का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को दैनिक जीवनचर्या में मानसिक शांति, एकाग्रता तथा आंतरिक संतुलन प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था।
इस अवसर पर मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) एवं संस्थान के मास्टर ट्रेनर प्रभाकर दास, संगीता दास, अरविन्द एवं डॉ. नील सहित वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच