पुतिन ने मोदी को 9 मई के विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए भेजा न्योता
मॉस्को। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को होने वाले जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रूडेंको ने दी। उनका कहना था कि रूस को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी इस साल के विजय दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।
आमंत्रण भेजा गया, यात्रा पर काम हो रहा है
रिपोर्ट के मुताबिक, रूडेंको ने मंगलवार को कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण भेजा जा चुका है और इस यात्रा पर काम किया जा रहा है। यह यात्रा इस साल होनी चाहिए।" रूस ने इस साल विजय दिवस परेड में कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।
विजय दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
बता दें, जनवरी 1945 में सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ आक्रमण शुरू किया था। 9 मई को जर्मनी के कमांडर-इन-चीफ ने बिना शर्त आत्मसमर्पण की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध का समापन हुआ था। रूस में इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पीएम मोदी की रूस यात्रा और भविष्य की योजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में उनका पहला यात्रा था। इससे पहले, उन्होंने 2019 में रूस के पूर्वी शहर ब्लादिवोस्तोक का दौरा किया था, जहां वह एक आर्थिक सम्मेलन में शामिल हुए थे।
पीएम मोदी ने पुतिन को बुलाया भारत
बता दें, पीएम मोदी ने भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। पुतिन ने पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, हालांकि उनकी भारत यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
पुतिन और पीएम मोदी के बीच नियमित रूप से संपर्क बना रहता है, जिसमें वे हर कुछ महीनों में टेलीफोन पर बातचीत करते हैं और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान आमने-सामने भी मिलते हैं।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल