पंजाब किंग्स के ग्लेन मैक्सवेल पर कार्रवाई, 25% लगाया जुर्माना लगाया
Glenn Maxwell: IPL 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को उनकी हरकत के लिए सजा मिली है। मैक्सवेल पर रेफरी ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है। IPL की विज्ञप्ति के अनुसार मैक्सवेल को ये सजा नियमों के उल्लंघन के लिए मिली है। मैक्सेवल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नियमों का उल्लंघन किया। पंजाब किंग्स और CSK के बीच यह मैच न्यू PCA स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था। इस घटना के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। उन्होंने माना कि उन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट 2.2 का उल्लंघन किया है। इसके मैच के दौरान फिक्सचर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। उन्होंने मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। बता दें कि लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। यह सभी पर बाध्यकारी होता है।
CSK के खिलाफ मैच में फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल
इसका मतलब है कि लेवल 1 के नियमों को तोड़ने पर, मैच रेफरी का फैसला ही आखिरी माना जाएगा और सबको मानना होगा। मैक्सवेल ने अपनी गलती मान ली है. इसलिए मैच रेफरी का फैसला ही मान्य होगा। अब देखना यह है कि मैक्सवेल आगे कैसा प्रदर्शन करते हैं। CSK के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे।
वहीं बात करें मुकाबले की तो पंजाब किंग्स ने रोमांचक अंदाज में CSK को 18 रन से मात दी। मैच में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या की शतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 219 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में CSK की 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 201 रन ही बना पाई। इस तरह पंजाब किंग्स को मैच में दमदार जीत मिली। पंजाब की यह चार मैचों में से तीसरी जीत है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल