क्या सच में करुंग ओनलर और मैरी कॉम का रिश्ता टूटने वाला है? जानिए इस तलाक की सच्चाई
Mary Kom: 5 सालों तक डेटिंग के बाद बॉक्सर मैरी कॉम और करूँ ओनलर ने शादी की थी, जिसे करीब 20 साल हो गए हैं. शादी के बाद दोनों के 3 बच्चे हुए, एक बेटी को उन्होंने गोद लिया. दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन दोनों के बीच तलाक की ख़बरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. क्या सच में दोनों तलाक लेने जा रहे हैं? लेकिन इसके पीछे वजह क्या है, जो बात तलाक तक आ पहुंची.
मैरी कॉम एक जानी मानी हस्ती हैं, उन्हें देश में हर कोई जानता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर के बीच 2022 से ही रिश्ते खराब हैं, जो समय के साथ और बिगड़ते गए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मैरी कॉम तो एक अन्य रिलेशनशिप में भी आ गई है, अब इसमें कितनी सच्चाई है. ये तो पता नहीं लेकिन मैरी कॉम ने अपनी जिंदगी में तीसरे के आने की ख़बरों का खंडन भी नहीं किया है.
अलग रह रहे हैं मैरी कॉम और ओनलर
ख़बरों की माने तो ओनलर विधानसभा चुनाव हारें तो उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ. ये भी मनमुटाव का एक कारण है. दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे. मैरी कॉम अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहती हैं और उनके पति ओनलर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं.
एक सूत्र ने बताया कि, "चुनाव में हार के बाद, चीजें और खराब होती गई. उनके बीच रिश्ता और ख़राब होता चला गया. जिसके बाद मैरी कॉम अपने फरीदाबाद वाले घर में बच्चों के साथ रहने लगी" रिपोर्ट के अनुसार ओनलर को चुनाव में 2-3 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ था, इससे और हार से मैरी कॉम नाखुश थी. मैरी कॉम और उनके पति ओनलर की मुलाकात 2000 में हुई थी. बॉक्सर का सामन खो गया था, जिसे ढूंढने में ओनलर ने मदद की थी. दोनों के बीच 5 साल तक दोस्ती रही, मार्च 2005 में दोनों ने शादी की.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला