मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों ने निजी सामग्री रखकर रास्तों पर कर लिया कब्जा बाजार, अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड पर कब्जे से जोशी दवाखाना तक सिर्फ जाम
मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों ने निजी सामग्री रखकर रास्तों पर कर लिया कब्जा
बाजार, अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड पर कब्जे से जोशी दवाखाना तक सिर्फ जाम
सारंगपुर।
नगर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों ने निजी सामग्री रखकर रास्तों पर कब्जा कर लिया है। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। आम लोग परेशान हैं। दुर्घटना का डर भी बना रहता है। प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
बस स्टैंड से महाराण्ाा प्रताप चौराहा, भेरुदरवाजा रोड, मुख्य बाजार से जोशी दवाखाना तक हर जगह यही हाल है। अस्पताल के पीछे की सड़क पर अब टू-ह्वीलर निकालना भी मुश्किल हो गया है। हर दिन नया अतिक्रमण देखने को मिल रहा है।
नगर के व्यस्त मागों पर ट्रैक्टर, फोर ह्वीलर और अन्य भारी वाहन चलते हैं। इससे दिन में कई बार यातायात बाधित होता है। पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ता है। दुकानों पर आने वाला सामान हाथ ठेले, ऑटो और बड़े वाहनों से उतारा जाता है।
क्षमता से अधिक लोडिंग कर रहे वाहन भी खतरा
इधर, क्षमता से अधिक लोडिंग कर रहे वाहन भी खतरा बन गए हैं। ट्रैक्टर-ट्राली चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में वाहन दौडाते हैं। ट्राली से 5 फीट तक लोहे के सरिए बाहर लटकते रहते हैं। कई बार ट्राली को सडक पर घंटों खडा कर दिया जाता है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जरा सी चूक से बडा हादसा हो सकता है। सामान उतारने के दौरान 10 से 15 मिनट तक लगता है, इससे लंबी लाइनें लग जाती हैं। लोग दिनभर जाम में फंसे रहते हैं। पुलिस कभी-कभी चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक लापरवाही नहीं छोड रहे हैं। यदि यही हाल रहा तो किसी दिन बडा हादसा हो सकता है।
बोले जिम्मेदार
बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए नपा प्रशासन जिम्मेदार है। लेकिन बाजार के ट्राफिक व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
शकुंतला बामनिया, थाना प्रभारी, सारंगपुर

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप