शासकीय शिक्षक द्वारा किये जा रहे बेजा निर्माण पर चला जेसीबी-होंगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
कोरबा कोरबा जिले में एक शासकीय शिक्षक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये जाने के आरोप को गंभीरता से लिया गया। उस पर एसडीएम कोरबा सरोज कुमार महिलांगे द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी पर विधि-सम्मत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा गया है।
जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम तिलकेजा, शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला गिधौरी (जोगीनगर) में पदस्थ है। उसके द्वारा ग्राम तिलकेजा के शासकीय भूमि ख.न. 1916 रकबा 0.146 हे. में अतिक्रमण कर लगभग 0.002 हे. में रेत गारा सीमेंट, राखड़ से शीट डालकर बेजा कब्जा किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा समझाईश दिये जाने पर भी उनके द्वारा रातो रात बेजा कर शीट डालकर मकान बना लिया गया। मुख्य सड़क किनारे उक्त बेजा निर्माण को 29 मार्च को ग्राम पंचायत तिलकेजा के सरपंच एवं ग्रामवासी की उपस्थिति में हटाया गया।
इसके साथ ही एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि उक्त शिक्षक द्वारा किया गया अतिक्रमण सिविल सेवा आचरण नियम होकर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने योग्य है। संबंधित के विरूद्ध सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से इस कार्यालय को भी अवगत करावें।

पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान