एमपी के मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपना राजनीतिक भविष्य तय कर लिया, अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे
भोपाल. मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. करण सिंह वर्मा ने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत का हवाला दिया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें घुटने के ऑपरेशन की सलाह दी है. करण सिंह वर्मा इच्छावर से विधायक हैं.
करण सिंह वर्मा ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि घुटनों में दर्द रहता है. जांच कराई है डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने के लिए कहा है. यह बात मुक्तिधाम के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्होंने कही. इच्छावर में एक करोड़ से अधिक की लागत पर मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा.
ऐसा क्या कहा कि सभा में लगने लगे ठहाके?
करण सिंह वर्मा ने कहा कि यहां की जनता की आखिरी समय तक सेवा करनी है. आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाउंगा. हालांकि बाद में वे बोले कि अभी मेरी उम्र ही क्या है. एक साल 4 महीने ही तो हुए हैं. पांच साल के लिए तो बना हूं. राजस्व मंत्री की बात सुन वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आपके वोट से सरकार बनती है. आपके वोट से लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हैं.
उन्होंने आगे किसानों की समस्या पर बात करते हुए कहा कि किसान का सोयाबीन कम दाम में बिक रहा है. इच्छावर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया और कहा कि अंतिम सांस तक काम करूंगा. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल थे.
1985 से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं करण सिंह वर्मा
करण सिंह वर्मा मध्य प्रदेश के 8 बार के विधायक हैं. 1985 से 2023 के बीच करण सिंह वर्मा ने इच्छावर सीट पर केवल एक बार चुनाव नहीं जीता है. 1985 से 2008 तक छह चुनाव और फिर 2018 और 2023 का चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट से जीता है.

करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन