IPL 2025: CSK के लिए बड़ी चिंता, मथीशा पथिराना का RCB के खिलाफ खेलना मुश्किल
Mathisha Pathirana: चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2025 में शानदार शुरुआत हुई है। टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। अब CSK की टीम अपने दूसरे मुकाबले में RCB के खिलाफ मैच में भिड़ती हुई नजर आएगी। लेकिन इस मैच से पहले ही CSK की चिंता बढ़ गई है। स्टार खिलाड़ी मथीशा पथिराना पर कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपडेट दिया है और उनका RCB के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
चोट से उबर रहे मथीशा पथिराना
युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। लेकिन फिर भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन पर भरोसा कायम रखा और उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। एक खबर के मुताबिक अब RCB के खिलाफ मैच से पहले ही CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं। इसी वजह से उनकी RCB के खिलाफ खेलने की उम्मीद कम है। लेकिन कोच ने यह नहीं बताया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक वापसी कर पाएंगे।
CSK के पास है बेहतरीन स्पिन तिकड़ी
मथीशा पथिराना IPL 2025 के पहले मैच में भी नहीं खेले थे। तब CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था। जबकि उनका साथ देने के लिए टीम में खलील अहमद और सैम करन भी मौजूद थे। चेन्नई सुपर किंग्स के पास नूर अहमद, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में शानदार स्पिनर्स मौजूद हैं।
CSK के लिए किया दमदार प्रदर्शन
मथीशा पथिराना साल 2022 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। वह बेहतरीन यॉर्कर गेंद फेंकने के लिए जाने जाते हैं और डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। IPL 2023 में उनका प्रदर्शन और निखरकर सामने आया था, जब उन्होंने कुल 19 विकेट हासिल किए थे। अभी तक वह IPL के 20 मैचों में 34 विकेट हासिल कर चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी तक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार IPL का खिताब जीता है। लेकिन टीम पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब इस सीजन रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK की टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।