मध्य प्रदेश में गर्मी का मार्च शुरू, रतलाम में लू चली, दिन का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया
भोपाल.वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रतलाम में लू चली।
वहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
रात का सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री पर रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी