चीन में दांत की समस्या से परेशान महिला की खुदकुशी, डॉक्टर की लापरवाही सामने आई
चाइना: चाइना की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक चीनी महिला ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला ने छत से मौत की छलांग इस वजह से लगाई क्योंकि डॉक्टर ने दांत निकालने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की थी। वू नाम की यह महिला 34 वर्ष की थी और पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत की रहने वाली थी। महिला ने अंकिंग म्यूनिसिपल अस्पताल में अपना एक दांत निकलवाया था। यह अस्पताल अपने दंत चिकित्सा विभाग के लिए जाना जाता है। प्रक्रिया के दौरान, डॉक्टर ने गलती से एक स्वस्थ दांत निकाल दिया और फिर गलत तरीके से निकाले गए दांत को जबरन वापस उसकी जगह पर लगा दिया था।
महिला के भाई ने क्या कहा?
वू के भाई ने कहा, "सर्जरी के डेढ़ घंटे तक उन्होंने एनेस्थीसिया का इस्तेमाल नहीं किया और मेरी बहन ने इसे सहन किया।" उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने कई अन्य दांतों के साथ गलत दांत को भी बांधने के लिए तार का इस्तेमाल किया। इस खराब ऑपरेशन की वजह से वू के दांत क्षतिग्रस्त हो गए और उन्हें बहुत दर्द हुआ, उनका चेहरा सूज गया। वह कुछ खा नहीं पा रही थी और अगले कुछ दिनों तक केवल पानी पीकर ही जीवित रही क्योंकि दर्द की वजह से वह रात भर जागती रहती थी।
वू ने साझा किया था वीडियो
सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को बताते हुए वू ने एक वीडियो भी साझा किया था। उन्होंने कहा, "इस घटना के बारे में वास्तव में किसी ने कुछ नहीं कहा। अस्पताल ने शुरू से आखिर तक मुझसे झूठ बोला, जिससे मुझे बहुत तकलीफ हुई। मुझे कौन बचाएगा? इस अस्पताल ने जो नुकसान पहुंचाया है, उसके कारण मैं यहीं मर जाऊंगी।"
अस्पताल ने कुछ नहीं किया
वू के एक रिश्तेदार ने कहा कि, उन्होंने चेतावनी दी थी कि अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद वह अपनी 'मौत' का इस्तेमाल अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए करेंगी। रिश्तेदार ने कहा, "वू ने अस्पताल और अधिकारियों को बार-बार इस मामले की सूचना दी थी, लेकिन कुछ नहीं किया गया।''
परिवार ने की यह मांग
वू की मौत के बाद, अस्पताल ने डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, वू के परिवार ने अस्पताल के 11.7 लाख रुपये (100,000 युआन) के मुआवजे के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है और छत से गिरने की निगरानी फुटेज देखने की मांग की है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
चीन में दंत चिकित्सा में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल अगस्त में हुआंग नाम के एक व्यक्ति ने दंत चिकित्सा प्रक्रिया करवाई थी, जिसमें डॉक्टरों ने एक ही दिन में 23 दांत निकाले और 12 दांत लगा दिए। 2 सप्ताह बाद, उस व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई थी। यह मामला उनकी बेटी शू की ओर से एक ऑनलाइन पोस्ट के माध्यम से सामने आया था।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता