एल्विश यादव ने मनारा चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा
एल्विश यादव के पॉडकास्ट का एक प्रोमो आया है, जिसमें वह एक इंटरव्यू करते नजर आएंगे। इस वीडियो में वह इस बात को स्वीकार रहे हैं कि उनका मनारा चोपड़ा के साथ चक्कर चल रहा है। आइए जानते हैं आखिर एल्विश ने ऐसा क्यों कहा।
खुद से इंटरव्यू करते दिखेंगे एल्विश
यूट्यूबर एल्विश यादव इस बार अपने पॉडकास्ट में खुद का इंटरव्यू लेते नजर आएंगे। जी हां, आपने सही सुना यूट्यूबर इस बार राव साहब के साथ पॉडकास्ट करेंगे। आपको बताते चलें कि एल्विश यादव को ही राव साहब नाम से जाना जाता है। इसलिए जारी हुए प्रोमो में वह खुद से सवाल करते दिख रहे हैं। पॉडकास्ट के इस नए प्रोमो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
मनारा के अफेयर्स से जुड़ा किया सवाल
प्रोमो में राव साहब लाफ्टेर शेफ्स सीजन 2 की सह प्रतियोगी मनारा चोपड़ा के साथ चल रहे अफेयर्स की अफवाहों के बारे में सवाल करते हैं। इसपर एल्विश जवाब देते हैं कि हां, मन्नारा के साथ उनका चक्कर चल रहा है और उन्होंने ही यूट्यूबर की एंट्री लाफ्टर शेफ्स में कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाफ्टर शेफ्स ही नहीं, उन्होंने कई क्लबों में भी उनकी एंट्री कराई है। हालांकि, यह सब वह अपने शो में मजाक के तौर पर कह रहे हैं, लेकिन वह मन्नारा पर व्यंग्य की तरह लग रहा है।
करणवीर मेहरा पर किया व्यंग्य
बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा पर भी राव साहब व्यंग्य करते हैं कि उन्होंने पैसा देकर खिताब जीता है। फिर वह कहते हैं कि किसी को मत बताना नहीं तो दूसरे भी करणवीर की तरह जीत जाएंगे। इस मजाक से वह फिर से चर्चा में आ गए हैं।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता