'होलिया में उड़े रे गुलाल' पर मनीषा और अभिषेक का धमाल, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम का डांस हुआ वायरल
मनीषा रानी और अभिषेक कुमार पर फिल्माया गया होली का गाना 'होलिया में उड़े रे गुलाल' आखिरकार रिलीज़ हो गया और यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अपने जबरदस्त गाने, सीन्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस गाने को साल का सबसे बेहतरीन होली एंथम माना जा रहा है। मनीषा और अभिषेक ने इस गाने पर रील भी बनाई थी जिसे लोगों ने खूब एंजॉय किया।
दोनों ने डांस करते हुए रेड कलर के मैचिंग कपड़े पहने थे और जमकर धूम मचा रहे थे। इनका डांस देखकर हर कोई बस उनकी तारीफ ही किए जा रहा है। लोग तो खुशी से भरकर कमेंटबाजी भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सबसे बेहतरीन जोड़ी। एक बोला- इनकी तो जोड़ी बननी चाहिए।
मनीषा के साथ जमी जोड़ी
इस म्यूज़िक वीडियो में मनीषा रानी हैं, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आज वह सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली एंटरटेनर क्यों हैं। अपने डांस मूव्स से लेकर अपने हाव-भावों तक, वह होली की खुशी और जोश को बखूबी दिखा रही हैं। मनीषा की एनर्जी स्क्रीन पर ऐसी चमक बिखेर रही है कि नजरें हटाना असंभव हो जाएगा। अभिषेक कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते बन रही है।
सलमान के गाने पर मनीषा का डांस
बिग बॉस ओटीटी 2 से मशहूर हुईं मनीषा रानी ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना के गाने 'जोहरा जबीन' पर भी अपने डांस मूव्स दिखाए थे। यह गाना ईद के मौके पर 28 मार्च को रिलीज होने वाला है। मनीषा का डांस वायरल हो गया है और फैंस उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में मनीषा अपने मूव्स से सबको इंप्रेस कर रही हैं और सलमान खान की तारीफ कर रही हैं।

नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान
सलमान खान के करीबी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात